Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या योजना पर अब सरकार देगी पहले से ज्यादा ब्याज, देखिए पूरी जानकारी

Sukanya Samriddhi Yojana – लड़कियों को पढ़ाने व उनके उन्नत भविष्य के लिए सरकार ने इस योजना को लागू किया था और अभी हाल ही में इस योजना में पैसे जमा करने वाले लोगों को सारकार नए साल में उपहार देने जा रही है| सरकार ने इस योजना की ब्याज दर को बढ़ा कर अब 8.20% कर दिया है जो की Sukanya Samriddhi Yojana खाता धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है| आइए सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं के ये योजना आखिर क्या है|

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को भारत सरकार के निर्देशानुसार साल 2015 में लागू किया गया था| भारत सरकार ने इसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ स्लोगन के साथ लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए इस योजना को लागू किया था| इस योजना के तहत थोड़ा थोड़ा करके सुकन्या समृद्धि खाते में पैसे बचत के तौर पर जमा करने पर सरकार उनको ब्याज के साथ पैसे की वापसी की गारंटी देती है| लेकिन अब हाल ही में सरकार ने इस योजना पर पहले से ज्यादा ब्याज देने की बात कही है|

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024 में अब 8 प्रतिशत से बढ़ कर 8.20% हो जाएगी क्यूंकि साल 2023 में सुकन्या खाते पर खाता धारकों को सालाना 8 प्रतिशत ब्याज मिलता रहा है लेकिन अब सरकार के नए एलान के बाद साल 2024 से सुकन्या खाता धारकों का ये ब्याज प्रतिशत .20% बढ़ कर मिलेगा|

Sukanya Samriddhi Yojana Features

ब्याज दर (Interest Rate)

सुकन्या समृद्धि योजना पर अब ब्याज की दर को पहले से ज्यादा बढ़ाकर 8.20% कर दिया गया है| पहले इस योजना पर 8 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाता था|

जमा राशि (Deposit Amount)

खाते में पैसे जमा कराने के लिए इस योजना की जो शर्त है वो ये है के आपको साल में न्यूनतम राशि के तौर पर कम से कम 250 रूपए अपने खाते में जमा कराने होते हैं और अधिक से अधिक आपको अपने खाते में एक साल में 1.5 लाख रूपए तक की राशी जमा करा सकते हैं| अगर न्यूनतम अकाउंट की राशि आप एक साल में अपने खाते में जमा नहीं कराते हैं तो आपका खता बंद हो जाएगा| इसलिए इस चीज का विशेष ध्यान रखें के आपको खाते में पैसे सही से जमा करते रहना है ताकि सरकार की ब्याज की स्कीम का आप फायदा उठा सके|

जमा-अवधी

Sukanya Samriddhi Yojana में पैसे जामा कराने की अवधी की बात करें तो ये 21 साल तक की है| यानी जिस साल आपने अपनी लड़की का खता खुलवाया उसके अगले 21 साल तक आपके खाते की मैचौरिटी होगी| मान लीजिए आपकी लड़की की उम्र बही खाता खुलवाते वक़्त 5 साल है तो आपके खाते की मैचौरिटी आपकी लड़की की 26 साल की उम्र में होगी| यानी के 21 साल तक आपको अपने खाते में पैसे जामा करवाने है| जमा की हुई राशी आप 21 साल बाद ही निकलवा सकते हैं|

इसके अलावा अगर आप अपने खाते को ट्रांसफर करवाना चाहते हैं किसी दूसरी जगह पर जहाँ पर अभी आप वर्तमान में रह रहे हैं तो इसे ट्रांसफर आप पोस्ट ऑफिस या जिस भी बैंक में आपने खाता खुलवाया है वहां करवा सकते हैं|

आप एक लड़की के नाम पर सिर्फ एक ही खाता खुलवा सकते हैं, इस योजना में ऐसा नहीं है के आपने एक खता पोस्ट ऑफिस में खुलवा लिया और एक बैंक में, आप सिर्फ एक ही अकाउंट को ओपन करवा सकते हैं|

Sukanya Samriddhi Yojanaफीचर्स
ब्याज दर 8.20 प्रतिशत
न्यूनतम जमा राशी (सालाना)250 रूपए
एक साल में अधिकतम जमा राशि 1.5 लाख रूपए
मैचौरिटी टाइम 18 साल के बाद या शादी के समय 21 वर्ष की उम्र
खाता खुलवाने के लिए उम्र 10 वर्ष से कम आयु की लड़कियां
____Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility

  • यह खाता सिर्फ लड़कियों के लिए खोला जाता है|
  • खाता खुलवाने के लिए लड़कियों की उम्र 10 साल या उससे कम की होना चाहिए, लेकिन Grace Period के तौर पर सरकार ने एक साल की और छूट दी है|
  • खता खुलवाने के लिए लड़की का जन्म-प्रमाणपत्र होना जरुरी है|
____Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

Sukanya Samriddhi Yojana खाता कैसे खोलें?

सुकन्या समृद्धि योजना में अपना अकाउंट खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाना होगा जहाँ आपको खाता खुलवाने के लिए फॉर्म भरना है और फॉर्म के साथ जूरी दस्तावेज संलग्न करने है जैसे लड़की का जन्म प्रमाणपत्र, आपका आधार और एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और KYC को कम्पलीट करना होता है| आपका खाता खुलने के बाद आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक के द्वारा आपको पासबुक दे दी जाती है|

अगर आप सोच रहे हैं की आपकी बेटी का भविष्य उज्जवल हो और उसके लिए आपको पैसे की बचत करनी है तो Sukanya Samriddhi Yojana से बेतर विकल्प नहीं हो सकता| क्यूंकि इससे ज्यादा इंटरेस्ट रेट ना तो आपको कोई बैंक देता है और ना ही आपको आपके पैसे डूबने का डर होता है| इसलिए बिना झिझक अपनी बेटी का खाता खुलवाकर आप उसमें पैसों की बचत कर सकते हैं|

Read Also:

Rojgar Sangam Bhatta Yojana: सरकार की तरफ से बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 हज़ार रूपए, ऐसे करें आवेदन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x