Kantara Chapter 1 की कहानी, एक्शन और रहस्य ने जीते दर्शकों के दिल, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Kantara Chapter 1 बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है और दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है| इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है| Kantara Chapter 1 साल 2022 में आई फिल्म Kantara के ही आगे की कहानी है|

यह फिल्म जब साल 2022 में रिलीज़ हुई थी तो इसे सिर्फ फिल्म के तौर पर नहीं देखा गया था, बल्कि यह फिल्म परम्परों और सांस्कृतिक जड़ों के प्रतिबिम्ब की तरह देखी गई थी, इसी फिल्म के अब आगे के भाग Kantara Chapter 1 को रिलीज़ किया गया है, जिसमें पहले की कहानी को नया एक अलग ढंग से आगे की तरफ बढ़ाया गया है|

Kantara Chapter 1 Release Date

Kantara Chapter 1 Release Date
Kantara Chapter 1 Release Date

Kantara Chapter 1 Release Date की हम बात करें तो ये फिल्म आज 2 अक्तूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है| यह फ़िल्म स्टैंडर्ड, IMAX, D-Box, ICE, 4DX, डॉल्बी सिनेमा और EPIQ जैसे फ़ॉर्मेट्स में प्रकाशित की गई है| इसके साथ ही आज भारत में विजयदशमी और गांधी जयंती भी जिसके अवकाश के कारण ज्यादा से ज्यादा दर्शक छुट्टी के दिन इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं|

Kantara Chapter 1 Star Cast

इस फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका ऋषभ शेट्टी ने निभाई है, प्री-कॉलोनियल (औपनिवेशिक पूर्व) तटीय कर्नाटक में स्थापित है और यह पहले फ़िल्म में छुए गए भूत कोला जैसी पौराणिक कथाओं और धार्मिक अनुष्ठानों में और गहराई से उतरती है|

Kantara Chapter I Star Cast की बात करें तो इस फिल्म में ऋषभ शेट्टीरिषभ मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं, बाकी स्टार कास्ट कुछ इस तरह है–

Star Cast Role
ऋषभ शेट्टीमुख्य पात्र (नगा साधु / योद्धा-मिस्टिक)
गुलशन देवइयाराजा कुलशेखर (तानाशाह शासक)
रुक्मिणी वसंतराजकुमारी कनकावती / नायिका
जयरामसहायक भूमिका (महत्वपूर्ण पात्र)
राकेश पूजारीसहायक कलाकार
अन्य कलाकारविभिन्न सहायक भूमिकाएँ

Kantar Chapter 1 Box Office Collection

Kantar Chapter 1 Box Office Collection की बात करें तो इस फिल्म ने केवल अर्ली मोर्निंग शो के आंकड़ों के अनुसार लगभग 4.48 करोड़ रूपए कमाए हैं| अनुमान के अनुसार शुरूआती पहले दिन की कमाई करीब 14-15 करोड़ रूपए तक की हो सकती है| Kantar 2 फिल्म दशहरा की छुतियों के कारण यह फिल्म टियर-2 और टियर-3 शहरों में इसकी कमाई बढ़ सकती है|

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन की कमाई सिर्फ भारत में ही 40-45 करोड़ तक हो सकती है| जिसके अकेले कन्नड़ वर्जन में 20 करोड़ तक की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है| अगर यह फिल्म पहले दिन कन्नड़ वर्जन में इतनी कमाई कर लेती है तो यह 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी|

यहाँ हम इस साल 2025 फिल्मों की ओपनिंग फिल्मों की कमाई की लिस्ट दे रहे हैं|

फिल्म का नामपहले दिन की कमाई (₹ करोड़)
They Call Him OG87.45
Coolie65
Game Changer54
War 252.5
Hari Hara Veera Mallu47.5
Kantara Chapter 1 (अनुमान)40-45
Chhaava33.10
Sikandar30.06
Good Bad Ugly29.25
Vidaamuyarchi27
Kantara Chapter 1 Movie Public Review
Video Courtesy: Punjabi Thikana

Kantara Chapter 1 Movie Public Review की बात करें तो अर्ली मोर्निग शो को देखने के बाद दर्शकों ने अपना रिव्यु दिया है| सिनेमाघरों से देख कर बाहर निकले लोगों ने इस फिल्म को पहले पार्ट से बहुत ज्यादा अच्छा बताया है, साथ ही इसके सोंग, म्यूजिक और एक्शन सीन को लेकर दर्शकों ने बहुत अच्छे रिव्यु दिए हैं| पहले शो के ऐसे रिव्यु से ये उम्मीद जताई जा रही है की फिल्म हफ्ते भर में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लेगी|

जब दर्शकों से इसे 10 में से रेटिंग देने के लिए कहा गया तो किसी ने इसे 10 में से 11 तो किसी ने 10 में से 9.5 की रेटिंग दी है, इसका मतलब फिल्म की स्टोरी लाइन और एक्शन में दम है, जिसकी वजह से ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है|

उम्मीद है Kantara Chapter 1 फिल्म इस सप्ताह अच्छा कलेक्शन करेगी और बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म के तौर पर उभर कर आएगी|

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x