L-Arginine Supplements एक प्राकर्तिक अमीनो एसिड है, जो शरीर में प्रोटीन के निर्माण में हेल्प करता है| इसे शारीर के अंदर अर्ध-आवश्यक (semi-essential) अमीनो एसिड के रूप में जाना जाता है| इसका मतलब ये है की हमारे शरीर के द्वारा इसे कुछ मात्रा तक निर्मिंत किया जा सकता है, लेकिन इसकी कुछ सिचुएशन में इसे डाइट और सप्लीमेंट्स के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है |
Table of Contents
L-Arginine Supplements Work
L-Arginine के शरीर में काम करने की बात करें तो ये शरीर के अंदर Nitric Oxide का निर्माण करता है| नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर के अंदर रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) को चौड़ा करने का काम करता है, जिसके कारण शरीर का रक्त परवाह बेहतर होता है| इसी कारण एल आर्जीनाइन को शारीर के लिए एक जरुरी सप्लीमेंट्स माना जाता है|
ये हार्ट को स्वस्थ रखता है, आपके शरीर के अंदर से ख़राब कोलेस्ट्रोल (Bad LDL) को कम करता है, हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है| इस सप्लीमेंट्स को pre workout के नाम से भी जाना जाता है| इसे वर्कआउट से 15 से 20 मिनट पहले लेने पर यह शरीर को अच्छी उर्जा प्रदान करता है|
L arginine supplements benefits in hindi
आज की इस पोस्ट को शुरू से लेकर आखिर तक पढ़ें इसके अंदर में आपको Top 5 Health Benefits of L-Arginine के बारे में बताऊंगा| साथ ही इसके इस्तेमाल करने के तरीकों और इसकी कितनी डोज़ का इस्तेमाल करना चाहिए इसके बारे में बताऊंगा|
1. रक्त प्रवाह में सुधार (Improved Blood Circulation)

L-Arginine शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड (Nitric Oxide) की मात्र को बढ़ाकर एक प्राकृतिक वेसोडायलेटर (vasodilator) के तौर पर काम करता है| यह ब्लड वेसल्स को चौड़ा करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने का काम करता है|
2. पुरुषों में यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद – Benefits in Erectile Dysfunction
इस सप्लीमेंट्स को पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है| क्यूंकि इसके द्वारा उत्पादित नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर के अंदर ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करती है जिसके कारण पेल्विक फ्लोर में ब्लड की ज्यादा सप्लाई होने के कारण ये Erectile dysfunction जैसी समस्या को सुधारने का काम करता है| इसे अगर दूसरे विटामिन जैसे जिंक और पाइन बार्क एक्सट्रैक्ट के साथ लिया जाए तो ये और भी ज्यादा असरदार हो सकता है|
3. मसल्स ग्रोथ और वर्कआउट परफॉरमेंस में सुधार

एल आर्जीनाइन एक एमिनो एसिड है और एमिनो एसिड शरीर के अंदर प्रोटीन सिंथेसिस में हेल्प करता है| इसके इस्तेमाल करने से शरीर की मांसपेशियों में ग्रोथ होती है और वर्कआउट परफॉरमेंस में भी बहुत सुधार होता है| इसे वर्कआउट से 15 से 20 मिनट पहले लेने पर ये Workout Performance को बढ़ा देता है| यह आपके शरीर की ताकत को उर्जा देता है जिससे आप बिना थके ज्यादा देर तक जिम कर सकते हैं और हैवी वेट उठा सकते हैं|
4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करना : Immune Booster
L arginin supplement एक natural immune booster है जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है| यह सप्लीमेंट्स कोशिकाओं की कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है|
5. ह्रदय की सेहत में सुधार करना : Improve Heart Health

एल आर्जीनाइन शरीर के ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है इसके साथ ही ये कोरोनरी धमनी रोग (Coronary Artery Disease) के खतरे को कम करने में भी सहायक हो सकता है| यह supplement शरीर के ख़राब कोलेस्ट्रोल (LDL) को कम करने में भी सहायक है जिससे हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है|
L-Arginine Diet
L arginine एक आवश्यक एमिनो एसिड है हमारी बॉडी के लिए जो की शरीर में एक सिमित क्वांटिटी में ही बन पाता है, इसलिए अगर हम इस नेचुरल तरीके से (L-Arginine Diet ) लेना चाहते हैं तो हमें इसके लिए कुछ विशेष डाइट लेने की जरुरत होती है|
1. नट्स और बीज

प्राकृतिक तरीके से L-arginine supplements को प्राप्त करने के लिए अखरोट, मूंगफली, बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज का सेवन किया जा सकता है| इन सभी के अंदर L-Arginine Supplements प्रचुर मात्रा में पाया जाता है|
2. मांस और मछली
L-Arginine Supplements कुछ माँसाहारी भोजन जैसे मछली, चिकेन, बीफ, सालमन मछलियाँ शरीर को L-arginine प्रोवाइड करवाने में मदद करती है|
3. डेयरी उत्पाद
डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, पनीर के अंदर भी यह एमिनो एसिड पाए जाते हैं| इनके सेवन से भी शरीर को इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है|
4. साबुत अनाज और फलियाँ
कई सारे साबुत अनाज जैसे फलियाँ, चना, राजमा, दाल, मूंग और दलिया के अंदर भी इस एमिनो एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है|
L-Arginine Powder
L-Arginine Powder के रूप में भी बाज़ार में उपलब्ध है, अलग अलग कंपनिया इसे बनाकर ऑनलाइन सेल करती है| ये आपको amazon और flipkart जैसी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगा| इस पाउडर को आप वर्कआउट से 15 से 20 मिनट पहले एक ग्लास पानी में 3 से 5 ग्राम डालकर रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं|
L-Arginine Capsule
L-Arginine Powder के अलावा L-Argnine Capsule के रूप में भी बाजार में उपलब्ध है| ऑनलाइन आपको अलग अलग कंपनियों कंपनियों के उत्पाद देखने को मिल जायेंगे| इसे आप रोजाना वर्कआउट से पहले एक कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं, कंपनी की दी गई डोज के अनुसार|
नोट : L-Arginine Supplements को लेने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरुर लें| इसके ज्यादा dose लेने से आपको nausea, vomiting और lose motion जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है|
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में हमने L-Arginine Supplements Benefits in Hindi में एल आर्जीनाइन के बारे में विस्तार से जाना| यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक सप्लीमेंट्स है| हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही नई नई अपडेट के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं|
How long does it take for l-arginine to work sexually
L-arginine आपके शरीर के अंदर ब्लड फ्लो को बढ़ा कर आपकी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को दूर करता है| अगर आप अपनी सेक्सुअल हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं तो आप इसे 2 से 4 सप्ताह तक ले सकते हैं| ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें|
How to Use L-Arginine
L-Arginine Supplements को आप खाली पेट या फिर वर्कआउट से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं , इसको शुरू करने से पहले किसी विशेषग्य से सलाह लें उसके बाद इसका सेवन करें|