Top 5 Rohit Shetty Movies – इन फिल्मों ने लोगों को हँसाया भी और एक्शन से रोमांचित भी किया, एक बार जरुर देखें

Top 5 Rohit Shetty Movies: रोहित शेट्टी हिंदी सिनेमा में एक्शन और अपनी कॉमेडी फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं| उनकी फिल्मों में भरपूर एक्शन होता है तो सिनेमाघरों में दर्शकों को हँसाने का मसाला भी होता है| उन्होंने ने अभी तक बहुत सी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों को निर्देशित किया है और इसके साथ ही कई टीवी शो में भी काम किया है| लेकिन आज के इस लेख में हम आपको Top 5 Rohit Shetty Movies के बारें में बताने वाले हैं, अगर आपने अभी तक इन फिल्मों में से किसी को नहीं देखा है तो एक बार जरुर देखें|

रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च, 1974 को मुंबई महाराष्ट्रा हुआ और यह एक हिंदी सिनेमा में काम करने वाले डायरेक्टर, प्रोडूसर, लेखक और टीवी शो होस्ट करता हैं| रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में साल 2003 में फिल्म Zameen के साथ कदम रखा था जो की एक एक्शन फिल्म थी| लेकिन रोहित शेट्टी को सफलता साल 2006 में आई कॉमेडी फिल्म गोलमाल से मिली जो की स्लीपर हिट रही थी|

रोहित शेट्टी की फ़िल्में आपको ना सिर्फ हँसाने की काबिलियत रखती है बल्कि इनकी फिल्मों में आपको एक्शन भी भरपूर देखने को मिलता है| खासकर रोहित शेट्टी की फिल्मों में गाड़ियों का एक्शन आपको ज्यादा देखने को मिलता है| आइए आज के इस लेख में देखते Rohit Shetty Movies and TV Shows के बारे में विस्तार से जानते हैं|

Top 5 Rohit Shetty Movies

1. Singham (2011)

Singham - Rohit Shetty Movies
Singham Movies (2011)

साल 2011 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया और इस फिल्म ने रोहित शेट्टी की सफलता में चार चाँद लगा दिए और वो बॉलीवुड में एक एक्शन डायरेक्टर के तौर पर पहचाने जाने लगे|

इस फिल्म की मुख्य भूमिका में अजय देवगन थे जिन्होंने के पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा किया था| इस फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आते हैं| इस फिल्म के डायलॉग और स्क्रीन प्ले ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई|

2. Chennai Express (2013)

Chennai Express Movie
Chennai Express Movie

साल 2013 आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी बहुत हटके थी और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान की जोड़ी ने फिल्म को अगले लेवल पर पहुँचा दिया| शाहरुख़ और दीपिका की एक्शन और डायलॉग फिल्म में बहुत ज्यादा पसंद किए गए|

इस फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ रोहित शेट्टी का सिग्नेचर स्टाइल एक्शन भी भरपूर देखने को मिलता है| शाहरुख खान फिल्म में अपने दादा जी अस्थियों को गंगा विसर्जन के लिए ले जाते हैं और वहीँ ट्रेन में उनकी मुलाक़ात दीपिका पादुकोण से हो जाती है और वहीँ से इस रोमांचक सफ़र की शुरुआत होती है| अगर इस फिल्म को आपने आज तक नहीं देखा है तो एक बार जरुर देखिए आप हंस हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे|

3. Dilwale (2015)

Dilwale Movie
Dilwale Movie

यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी| इस फिल्म में लम्बे समय बाद एक बार फिर अभिनेत्री काज़ोल और बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की जोड़ी को फिर से पर्दे पर दिखाया गया था| इस फिल्म के इमोशनल और कॉमेडी मोमेंट्स आपको फिल्म के साथ जोड़ कर रखते हैं| फिल्म में शाहरुख़ और काज़ोल की जोड़ी के अलावा कृति सेनन और वरुण धवन की जोड़ी भी नज़र आति है|

फिल्म में वरुण धवन शाहरुख़ खान के छोटे भाई की भूमिका निभाते हुए नज़र आते हैं तो कृति सेनन काज़ोल की छोटी बहन की भूमिका निभाते हुए दिखाई देती है| वरुण और कृति को एक दुसरे से प्यार हो जाता है जिसके काज़ोल और शाहरुख़ दोनों खिलाफ होते हैं| इस फिल्म को भी एक बार जरुर देखिए, आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी|

4. Golmaal Series (2006-2017)

Golmaal Movie Series
Golmaal Movie Series

साल 2006 में आई फिल्म गोलमाल ने कॉमेडी फिल्मों का लेवल हाई कर दिया| इस फिल्म की कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े और इसके बाद शुरू होई गोलमाल फिल्म की सीरिज, और रोहित शेट्टी ने फिर ‘Golmaal: Fun Unlimited’, ‘Golmaal Again’ जैसी हिट फिल्मों का निर्माण किया|

गोलाम सीरिज में आपको अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शर्मन जोशी की जोड़ी ने बहुत ही शानदार अभिनय किया है और लोगों को खूब हँसाया है| अगर आपने इनमें से किसी फिल्म को नहीं देखा है तो आप इन तीनों फिल्मों को जरुर देखें|

5. Simmba (2018)

Simmba Movie
Simmba Movie

यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| जैसे की रोहित शेट्टी की फ़िल्में हमेशा रहती है वैसे ही इस फिल्म में भी कॉमेडी और एक्शन का भरपूर मसाला था| यह फिल्म भी एक पुलिस ऑफिसर की कहानी पर आधारित है|

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक एनर्जेटिक और ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका का रोल अदा किया है| दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है और यह रोहित शेट्टी की एक और हिट फिल्मों में से एक थी| अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो एक बार जरुर देखिए फिल्म आपको पसंद आएगी|

Rohit Shetty Movies and TV Shows

रोहित शेट्टी ने ना सिर्फ फिल्मों का निर्माण किया है बल्कि वो कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुके हैं| आइए जानते हैं उनकी फिल्मों की कुछ लिस्ट और उनके टीवी शो के बारे में|

Rohit Shetty Movies List

अगर (Rohit Shetty Movies List) की फिल्मों की बात करें तो इन पाँच फिल्मों के अलावा भी रोहित शेट्टी ने बहुत सी फिल्में बनाई है, जिनमें से कुछ का नाम हम आपको बता रहे हैं|

NumberMovie NameYear
1Zameen (2003)2003
2Golmaal: Fun Unlimited (2006)2006
3Sunday (2008)2008
4All the Best: Fun Begins (2009)2009
5Golmaal Returns (2008)2008
6Golmaal 3 (2010)2010
7Singham (2011)2011
8Bol Bachchan (2012)2012
9Chennai Express (2013)2013
10Singham Returns (2014)2014
11Dilwale (2015)2015
12Golmaal Again (2017)2017
13Simmba (2018)2018
14Sooryavanshi (2021)2021
Rohit Shetty Movies List

Rohit Shetty TV Shows

रोहित शेट्टी फिल्मों के अलावा कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुके हैं| रोहित शेट्टी ने साल 2009 बिग बॉस को भी होस्ट किया था| आइए जानते हैं उनके कुछ (Rohit Shetty TV Shows) टीवी शोज के बार में|

शो का नामवर्षचैनलविवरण
खतरों के खिलाड़ी2014कलर्स टीवीरोहित शेट्टी ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो को होस्ट किया था| यह शो स्टंट और खतरों से भरे टास्क पर आधारित था| इस शो के एक से अधिक सीजन को रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैं|
खतरों के खिलाड़ी2015कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी2016कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी2019कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी2020कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया2020कलर्स टीवी“खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया” शो को भी होस्ट किया है| इस शो में पुराने सीजन के कुछ पोपुलर प्रतियोगी भी शामिल थे|
फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीजन 5)2014कलर्स टीवीरोहित शेट्टी ने “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” के पांचवे सीजन होस्ट किया, इस शो में सेलेब्रिटीज को खतरनाक स्टंट्स करने का चैलेंज दिया गया।
बिग बॉस (सीजन 3)2009कलर्स टीवी“बिग बॉस” के तीसरे सीजन को भी रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैं|
इंडिया’स नेक्स्ट सुपरस्टार्स2018स्टार प्लसरोहित शेट्टी “इंडिया’स नेक्स्ट सुपरस्टार्स” शो को भी होस्ट कर चुके हैं| इस शो में देशभर के लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं|
Rohit Shetty TV Shows

तो दोस्तों उम्मीद है आज का ये लेख “Top 5 Rohit Shetty Movies” के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी नई नई जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे blog को सब्सक्राइब करना ना भूलें|

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x