Category Archives: Movies

Kantara Chapter 1 की कहानी, एक्शन और रहस्य ने जीते दर्शकों के दिल, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Kantara Chapter 1 बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है और दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है| इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है| Kantara Chapter 1 साल 2022 में आई फिल्म Kantara के ही आगे की कहानी है|

यह फिल्म जब साल 2022 में रिलीज़ हुई थी तो इसे सिर्फ फिल्म के तौर पर नहीं देखा गया था, बल्कि यह फिल्म परम्परों और सांस्कृतिक जड़ों के प्रतिबिम्ब की तरह देखी गई थी, इसी फिल्म के अब आगे के भाग Kantara Chapter 1 को रिलीज़ किया गया है, जिसमें पहले की कहानी को नया एक अलग ढंग से आगे की तरफ बढ़ाया गया है|

Kantara Chapter 1 Release Date

Kantara Chapter 1 Release Date

Kantara Chapter 1 Release Date की हम बात करें तो ये फिल्म आज 2 अक्तूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है| यह फ़िल्म स्टैंडर्ड, IMAX, D-Box, ICE, 4DX, डॉल्बी सिनेमा और EPIQ जैसे फ़ॉर्मेट्स में प्रकाशित की गई है| इसके साथ ही आज भारत में विजयदशमी और गांधी जयंती भी जिसके अवकाश के कारण ज्यादा से ज्यादा दर्शक छुट्टी के दिन इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं|

Kantara Chapter 1 Star Cast

इस फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका ऋषभ शेट्टी ने निभाई है, प्री-कॉलोनियल (औपनिवेशिक पूर्व) तटीय कर्नाटक में स्थापित है और यह पहले फ़िल्म में छुए गए भूत कोला जैसी पौराणिक कथाओं और धार्मिक अनुष्ठानों में और गहराई से उतरती है|

Kantara Chapter I Star Cast की बात करें तो इस फिल्म में ऋषभ शेट्टीरिषभ मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं, बाकी स्टार कास्ट कुछ इस तरह है–

Star Cast Role
ऋषभ शेट्टीमुख्य पात्र (नगा साधु / योद्धा-मिस्टिक)
गुलशन देवइयाराजा कुलशेखर (तानाशाह शासक)
रुक्मिणी वसंतराजकुमारी कनकावती / नायिका
जयरामसहायक भूमिका (महत्वपूर्ण पात्र)
राकेश पूजारीसहायक कलाकार
अन्य कलाकारविभिन्न सहायक भूमिकाएँ

Kantar Chapter 1 Box Office Collection

Kantar Chapter 1 Box Office Collection की बात करें तो इस फिल्म ने केवल अर्ली मोर्निंग शो के आंकड़ों के अनुसार लगभग 4.48 करोड़ रूपए कमाए हैं| अनुमान के अनुसार शुरूआती पहले दिन की कमाई करीब 14-15 करोड़ रूपए तक की हो सकती है| Kantar 2 फिल्म दशहरा की छुतियों के कारण यह फिल्म टियर-2 और टियर-3 शहरों में इसकी कमाई बढ़ सकती है|

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन की कमाई सिर्फ भारत में ही 40-45 करोड़ तक हो सकती है| जिसके अकेले कन्नड़ वर्जन में 20 करोड़ तक की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है| अगर यह फिल्म पहले दिन कन्नड़ वर्जन में इतनी कमाई कर लेती है तो यह 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी|

यहाँ हम इस साल 2025 फिल्मों की ओपनिंग फिल्मों की कमाई की लिस्ट दे रहे हैं|

फिल्म का नामपहले दिन की कमाई (₹ करोड़)
They Call Him OG87.45
Coolie65
Game Changer54
War 252.5
Hari Hara Veera Mallu47.5
Kantara Chapter 1 (अनुमान)40-45
Chhaava33.10
Sikandar30.06
Good Bad Ugly29.25
Vidaamuyarchi27
Kantara Chapter 1 Movie Public Review
Video Courtesy: Punjabi Thikana

Kantara Chapter 1 Movie Public Review की बात करें तो अर्ली मोर्निग शो को देखने के बाद दर्शकों ने अपना रिव्यु दिया है| सिनेमाघरों से देख कर बाहर निकले लोगों ने इस फिल्म को पहले पार्ट से बहुत ज्यादा अच्छा बताया है, साथ ही इसके सोंग, म्यूजिक और एक्शन सीन को लेकर दर्शकों ने बहुत अच्छे रिव्यु दिए हैं| पहले शो के ऐसे रिव्यु से ये उम्मीद जताई जा रही है की फिल्म हफ्ते भर में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लेगी|

जब दर्शकों से इसे 10 में से रेटिंग देने के लिए कहा गया तो किसी ने इसे 10 में से 11 तो किसी ने 10 में से 9.5 की रेटिंग दी है, इसका मतलब फिल्म की स्टोरी लाइन और एक्शन में दम है, जिसकी वजह से ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है|

उम्मीद है Kantara Chapter 1 फिल्म इस सप्ताह अच्छा कलेक्शन करेगी और बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म के तौर पर उभर कर आएगी|

Bade Miya Chote Miya Movie Collection

Bade Miya Chote Miya Movie Collection: दोस्तों लम्बे समय से जिस एक्शन फिल्म का इन्तेजार था वो अब बड़े परदे पर रिलीज हो गई है और फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन भी कर रही है| इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ़ दोनों की जोड़ी एक्शन करते हुए नज़र आ रही है|

फिल्म के अंदर बहुत सारे एक्शन और स्टंट सीन है जो सिनेमाघरों में दर्शकों की तालियाँ और सीटियाँ बजवा सकते हैं| इस फिल्म का निर्देशन निर्देशक अली अब्बास कर रहे हैं जो इससे पहले टाइगर जिन्दा है और सुल्तान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिन्होंने ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था|

Kantara Chapter 1 की कहानी, एक्शन और रहस्य ने जीते दर्शकों के दिल, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

फिल्म Bade Miya Chote Miya First Day Collection की बात करें तो यह फिल्म पहले दिन कोई अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है| इस फिल्म की लागत 300 करोड़ रूपए बताई जा रही है और फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15.5 करोड़ रूपए की कमाई की है जो की चिंता का विषय है|

इस फिल्म का अनुमान लगाया जा रहा था की फिल्म पहले दिन करीब 40 से 45 करोड़ रूपए का बिज़नस करेगी लेकिन फिल्म पहले दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई| यह फिल्म Thursday 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो की ईद जैसे फेस्टिवल पर अच्छी कमाई कर सकती थी|

इस फिल्म के अंदर अक्षय कुमार, टाइगर श्रौफ़, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और प्रथ्विराज सुकुमारन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया है| और इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्देशक अली अब्बास ने किया है जो की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है| फिल्म 11 अप्रेल, 2024 को ईद जैसे बड़े फेस्टिवल पर रिलीज हो चुकी है|

अगर आप अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ़ के फेन है और एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं तो यह फिल्म आपको देखनी चाहिए| क्यूंकि इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बा ने किया है जो सुल्तान और टाइगर जिन्दा है जैसी फिल्म को निर्देशन दे चुके हैं तो आप समझ सकते हैं फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ में भी एक्शन का आलम क्या होगा| यह फिल्म भी एक्शन के मामले में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी|

Bade Miya Chote Miya Review in Hindi: Credit: NDTV

फिल्म की कहानी वही हिंदी सिनेमा में दिखाई जाने वाली कहानी है| यह फिल्म भी पुरानी देशभक्ति फिल्मों की तरह ही जिसमें देश में कोई बड़ा खतरा आ रहा है और उसे बचाने के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ़ देश के दुश्मनों से खतरा मोल लेते हैं|

इस पूरी फिल्म में आपको एक्शन और सिर्फ एक्शन ही देखने को मिलेगा, फिल्म के अंदर कहानी कोई ज्यादा attractive नहीं है| इस फिल्म में विलेन का रोल प्रथ्विराज सुकुमारन करते हुए दिखाई देंगे| इसिलए ‘Bade Miya Chote Miya Movie Collection‘ में ज्यादा अच्छा नहीं कर पाई है और पहले दिन ही फिल्म ने घुटने टेक दी हैं|

Bade Miya Chote Miya Movie Kaise Dekhein

Bade Miya Chhote Miya फिल्म को आप फिलहाल सिनेमाघरों में जाकर आसानी से देख सकते हैं| लेकिन अगर आप मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो इस फिल्म के OTT Platform पर रिलीज होने का इंतेजार करना पड़ेगा| इसके अलावा कई ऐसी वेबसाइट हैं जिसपर जाकर आप ऑनलाइन इस मूवी को आसानी से देख सकते हैं लेकिन ये सभी वेबसाइट पायरेसी साइट्स होती हैं|

Download

निष्कर्ष

दोस्तों उम्मीद है आपको आज का ये लेख ‘Bade Miya Chote Miya Movie Collection‘ आपको पसंद आया होगा और ऐसी ही मनोरंज से जुडी नई नई जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरुर करें ताकि मनोरंजन से जुडी सभी जानकारियां आप तक सबसे पहले पहुँच सके| अगर जानकारी पसंद आई तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें|

 

Top 5 Rohit Shetty Movies – इन फिल्मों ने लोगों को हँसाया भी और एक्शन से रोमांचित भी किया, एक बार जरुर देखें

Top 5 Rohit Shetty Movies: रोहित शेट्टी हिंदी सिनेमा में एक्शन और अपनी कॉमेडी फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं| उनकी फिल्मों में भरपूर एक्शन होता है तो सिनेमाघरों में दर्शकों को हँसाने का मसाला भी होता है| उन्होंने ने अभी तक बहुत सी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों को निर्देशित किया है और इसके साथ ही कई टीवी शो में भी काम किया है| लेकिन आज के इस लेख में हम आपको Top 5 Rohit Shetty Movies के बारें में बताने वाले हैं, अगर आपने अभी तक इन फिल्मों में से किसी को नहीं देखा है तो एक बार जरुर देखें|

रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च, 1974 को मुंबई महाराष्ट्रा हुआ और यह एक हिंदी सिनेमा में काम करने वाले डायरेक्टर, प्रोडूसर, लेखक और टीवी शो होस्ट करता हैं| रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में साल 2003 में फिल्म Zameen के साथ कदम रखा था जो की एक एक्शन फिल्म थी| लेकिन रोहित शेट्टी को सफलता साल 2006 में आई कॉमेडी फिल्म गोलमाल से मिली जो की स्लीपर हिट रही थी|

रोहित शेट्टी की फ़िल्में आपको ना सिर्फ हँसाने की काबिलियत रखती है बल्कि इनकी फिल्मों में आपको एक्शन भी भरपूर देखने को मिलता है| खासकर रोहित शेट्टी की फिल्मों में गाड़ियों का एक्शन आपको ज्यादा देखने को मिलता है| आइए आज के इस लेख में देखते Rohit Shetty Movies and TV Shows के बारे में विस्तार से जानते हैं|

Top 5 Rohit Shetty Movies

1. Singham (2011)

Singham Movies (2011)

साल 2011 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया और इस फिल्म ने रोहित शेट्टी की सफलता में चार चाँद लगा दिए और वो बॉलीवुड में एक एक्शन डायरेक्टर के तौर पर पहचाने जाने लगे|

इस फिल्म की मुख्य भूमिका में अजय देवगन थे जिन्होंने के पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा किया था| इस फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आते हैं| इस फिल्म के डायलॉग और स्क्रीन प्ले ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई|

2. Chennai Express (2013)

Chennai Express Movie

साल 2013 आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी बहुत हटके थी और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान की जोड़ी ने फिल्म को अगले लेवल पर पहुँचा दिया| शाहरुख़ और दीपिका की एक्शन और डायलॉग फिल्म में बहुत ज्यादा पसंद किए गए|

इस फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ रोहित शेट्टी का सिग्नेचर स्टाइल एक्शन भी भरपूर देखने को मिलता है| शाहरुख खान फिल्म में अपने दादा जी अस्थियों को गंगा विसर्जन के लिए ले जाते हैं और वहीँ ट्रेन में उनकी मुलाक़ात दीपिका पादुकोण से हो जाती है और वहीँ से इस रोमांचक सफ़र की शुरुआत होती है| अगर इस फिल्म को आपने आज तक नहीं देखा है तो एक बार जरुर देखिए आप हंस हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे|

3. Dilwale (2015)

Dilwale Movie

यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी| इस फिल्म में लम्बे समय बाद एक बार फिर अभिनेत्री काज़ोल और बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की जोड़ी को फिर से पर्दे पर दिखाया गया था| इस फिल्म के इमोशनल और कॉमेडी मोमेंट्स आपको फिल्म के साथ जोड़ कर रखते हैं| फिल्म में शाहरुख़ और काज़ोल की जोड़ी के अलावा कृति सेनन और वरुण धवन की जोड़ी भी नज़र आति है|

फिल्म में वरुण धवन शाहरुख़ खान के छोटे भाई की भूमिका निभाते हुए नज़र आते हैं तो कृति सेनन काज़ोल की छोटी बहन की भूमिका निभाते हुए दिखाई देती है| वरुण और कृति को एक दुसरे से प्यार हो जाता है जिसके काज़ोल और शाहरुख़ दोनों खिलाफ होते हैं| इस फिल्म को भी एक बार जरुर देखिए, आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी|

4. Golmaal Series (2006-2017)

Golmaal Movie Series

साल 2006 में आई फिल्म गोलमाल ने कॉमेडी फिल्मों का लेवल हाई कर दिया| इस फिल्म की कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े और इसके बाद शुरू होई गोलमाल फिल्म की सीरिज, और रोहित शेट्टी ने फिर ‘Golmaal: Fun Unlimited’, ‘Golmaal Again’ जैसी हिट फिल्मों का निर्माण किया|

गोलाम सीरिज में आपको अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शर्मन जोशी की जोड़ी ने बहुत ही शानदार अभिनय किया है और लोगों को खूब हँसाया है| अगर आपने इनमें से किसी फिल्म को नहीं देखा है तो आप इन तीनों फिल्मों को जरुर देखें|

5. Simmba (2018)

Simmba Movie

यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| जैसे की रोहित शेट्टी की फ़िल्में हमेशा रहती है वैसे ही इस फिल्म में भी कॉमेडी और एक्शन का भरपूर मसाला था| यह फिल्म भी एक पुलिस ऑफिसर की कहानी पर आधारित है|

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक एनर्जेटिक और ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका का रोल अदा किया है| दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है और यह रोहित शेट्टी की एक और हिट फिल्मों में से एक थी| अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो एक बार जरुर देखिए फिल्म आपको पसंद आएगी|

Rohit Shetty Movies and TV Shows

रोहित शेट्टी ने ना सिर्फ फिल्मों का निर्माण किया है बल्कि वो कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुके हैं| आइए जानते हैं उनकी फिल्मों की कुछ लिस्ट और उनके टीवी शो के बारे में|

Rohit Shetty Movies List

अगर (Rohit Shetty Movies List) की फिल्मों की बात करें तो इन पाँच फिल्मों के अलावा भी रोहित शेट्टी ने बहुत सी फिल्में बनाई है, जिनमें से कुछ का नाम हम आपको बता रहे हैं|

NumberMovie NameYear
1Zameen (2003)2003
2Golmaal: Fun Unlimited (2006)2006
3Sunday (2008)2008
4All the Best: Fun Begins (2009)2009
5Golmaal Returns (2008)2008
6Golmaal 3 (2010)2010
7Singham (2011)2011
8Bol Bachchan (2012)2012
9Chennai Express (2013)2013
10Singham Returns (2014)2014
11Dilwale (2015)2015
12Golmaal Again (2017)2017
13Simmba (2018)2018
14Sooryavanshi (2021)2021
Rohit Shetty Movies List

Rohit Shetty TV Shows

रोहित शेट्टी फिल्मों के अलावा कई टीवी शो को भी होस्ट कर चुके हैं| रोहित शेट्टी ने साल 2009 बिग बॉस को भी होस्ट किया था| आइए जानते हैं उनके कुछ (Rohit Shetty TV Shows) टीवी शोज के बार में|

शो का नामवर्षचैनलविवरण
खतरों के खिलाड़ी2014कलर्स टीवीरोहित शेट्टी ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो को होस्ट किया था| यह शो स्टंट और खतरों से भरे टास्क पर आधारित था| इस शो के एक से अधिक सीजन को रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैं|
खतरों के खिलाड़ी2015कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी2016कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी2019कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी2020कलर्स टीवी
खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया2020कलर्स टीवी“खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया” शो को भी होस्ट किया है| इस शो में पुराने सीजन के कुछ पोपुलर प्रतियोगी भी शामिल थे|
फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीजन 5)2014कलर्स टीवीरोहित शेट्टी ने “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” के पांचवे सीजन होस्ट किया, इस शो में सेलेब्रिटीज को खतरनाक स्टंट्स करने का चैलेंज दिया गया।
बिग बॉस (सीजन 3)2009कलर्स टीवी“बिग बॉस” के तीसरे सीजन को भी रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैं|
इंडिया’स नेक्स्ट सुपरस्टार्स2018स्टार प्लसरोहित शेट्टी “इंडिया’स नेक्स्ट सुपरस्टार्स” शो को भी होस्ट कर चुके हैं| इस शो में देशभर के लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं|
Rohit Shetty TV Shows

तो दोस्तों उम्मीद है आज का ये लेख “Top 5 Rohit Shetty Movies” के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी नई नई जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे blog को सब्सक्राइब करना ना भूलें|

The Raja Saab First Look Release: प्रभास की नई फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़, देखिए पूरी डिटेल

The Raja Saab साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म है जिसका पोस्टर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मकर संक्रांति और पोंगल के त्योंहार पर अपने फैंस के लिए उन्होंने शेयर किया है| यह उनकी आने वाली फिल्म का पोस्टर है जिसमें वो काली शर्ट और रंगीन धोती पहने हुए नज़र आ रहे हैं और खाली सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं| पोस्टर के बैकग्राउंड में पटाखे फूटते हुए दिखाई दे रहे हैं| प्रभास की इस आने वाली फिल्म की पूरी जानकारी के लिए इस लेख के साथ आखिर तक बने रहिए|

सोशल मीडिया पर शेयर किया The Raja Saab का पोस्टर

प्रभास साउथ इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और उन्होंने ने बाहुबली जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म भी दी है जिसमें उनके बाहुबली वाली किरदार को बहुत पसंद किया गया था| हाल ही में उनकी फिल्म Salaar ( Salaar Box Office Collection) ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत जमकर कमाई करी है और पहले ही दिन फिल्म ने कमाई के मामले में बहुत सारे रिकॉर्ड कायम कर लिए थे| प्रभास की ये फिल्म शाहरुख़ खान की फिल्म Dunki के साथ रिलीज़ हुई थी|

लेकिन सुपरस्टार प्रभास ने पोंगल और संक्रांति के त्योंहार के अवसर पर अपने फैंस को खुशखबरी देने के लिए उनकी upcoming movie The Raja Saab का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है| सोमवार को प्रभास ने अपने Instagram अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है|

प्रभास ने इस पोस्टर को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, ” इस फेस्टिव सीजन में पेश है, राजा साब का फर्स्ट लुक, आप सभी को आनंद और ख़ुशीयों की शुभकामनाएं|” पोस्टर में आप देखेंगे तो सुपरस्टार काली शर्ट और रंगीन धोती पहने हुए नज़र आ रहे हैं और मुस्कुराते हुए काली सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे पटाखे फूटते हुए दिख रे हैं|

The Raja Saab First Look : Courtesy: People Media Factory

The Raja Saab Film की कहानी क्या है?

The Raja Saab Film Story

फिल्म The Raja Saab की स्टोरी लाइन की बात करें तो यह फिल्म प्रभास की एक कॉमेडी हॉरर फिल्म होने वाली है| जिसका निर्देशन Maruthi Dasari ने किया है और इस फिल्म का निर्माण People Media Factory Banner के नीचे किया जा रहा है, जिसमें TG Vishwa Prasad Producer है और Vivek Kuchibotla सह-निर्माता है|

इस फिल्म में Thaman S संगीतकार होंगे और फिल्म राजा साब एक से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी| यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी|

इस फिल्म को लेकर निर्देशक मारुती ने कहा है की “द राजा साब” फिल्म मेरे लिए बहुत ख़ास है और यह फिल्म मेरी सबसे खास प्रोजेक्ट्स में से एक है| फिल्म निर्माता के रूप में पीपल मीडिया फैक्ट्री और प्रभास के साथ काम करना मेरे लिए एक सम्मान और रोमांचक दोनों है| हम अपने दर्शकों को एक बेहतरीन हॉरर फिल्म का अनुभव करवाने के लिए तैयार है| प्रभास की एक्टिंग इस फिल्म को और ज्यादा उम्दा बनाएगी और अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगी|

The Raja Saab Release Date

The Raja Saab फिल्म की अभी तक कोई अधिकारीक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है के ये फिल्म कब रिलीज होगी, अभी सिर्फ इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है| जैसे ही इस फिल्म की (The Raja Saab Release Date) रिलीज़ की कोई अपडेट आएगी तो आप तक हम जानकारी शेयर करेंगे| People Media factory ने अपने यूट्यूब अकाउंट प्रभास की फिल्म The Raja Saab के पोस्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया है|

Prabhas Upcoming Movie

इसके अलावा प्रभास फिल्म Kalki 2898 AD में भी नज़र आने वाले हैं, यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज़ होने की संभावना बताई जा रही थी लेकिन फिल्म का अभी पूरी तरह से काम पूरा नहीं होने की कारण अब इसकी संभावित डेट 9 मई बताई जा रही है| इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, कमल हसन और दिशा पटानी भी अहम् किरदार निभाते हुए नज़र आएँगे|

उम्मीद है आपको प्रभास की आने वाली फिल्म “The Raja Saab” के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, मनोरंजन की ऐसी ही नई नई ख़बरों के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए|