Tag Archives: Bade Miya Chote Miya Movie Collection

Bade Miya Chote Miya Movie Collection

Bade Miya Chote Miya Movie Collection: दोस्तों लम्बे समय से जिस एक्शन फिल्म का इन्तेजार था वो अब बड़े परदे पर रिलीज हो गई है और फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन भी कर रही है| इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ़ दोनों की जोड़ी एक्शन करते हुए नज़र आ रही है|

फिल्म के अंदर बहुत सारे एक्शन और स्टंट सीन है जो सिनेमाघरों में दर्शकों की तालियाँ और सीटियाँ बजवा सकते हैं| इस फिल्म का निर्देशन निर्देशक अली अब्बास कर रहे हैं जो इससे पहले टाइगर जिन्दा है और सुल्तान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिन्होंने ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था|

Kantara Chapter 1 की कहानी, एक्शन और रहस्य ने जीते दर्शकों के दिल, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

फिल्म Bade Miya Chote Miya First Day Collection की बात करें तो यह फिल्म पहले दिन कोई अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है| इस फिल्म की लागत 300 करोड़ रूपए बताई जा रही है और फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15.5 करोड़ रूपए की कमाई की है जो की चिंता का विषय है|

इस फिल्म का अनुमान लगाया जा रहा था की फिल्म पहले दिन करीब 40 से 45 करोड़ रूपए का बिज़नस करेगी लेकिन फिल्म पहले दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई| यह फिल्म Thursday 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो की ईद जैसे फेस्टिवल पर अच्छी कमाई कर सकती थी|

इस फिल्म के अंदर अक्षय कुमार, टाइगर श्रौफ़, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और प्रथ्विराज सुकुमारन जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया है| और इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्देशक अली अब्बास ने किया है जो की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है| फिल्म 11 अप्रेल, 2024 को ईद जैसे बड़े फेस्टिवल पर रिलीज हो चुकी है|

अगर आप अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ़ के फेन है और एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं तो यह फिल्म आपको देखनी चाहिए| क्यूंकि इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बा ने किया है जो सुल्तान और टाइगर जिन्दा है जैसी फिल्म को निर्देशन दे चुके हैं तो आप समझ सकते हैं फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ में भी एक्शन का आलम क्या होगा| यह फिल्म भी एक्शन के मामले में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी|

Bade Miya Chote Miya Review in Hindi: Credit: NDTV

फिल्म की कहानी वही हिंदी सिनेमा में दिखाई जाने वाली कहानी है| यह फिल्म भी पुरानी देशभक्ति फिल्मों की तरह ही जिसमें देश में कोई बड़ा खतरा आ रहा है और उसे बचाने के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ़ देश के दुश्मनों से खतरा मोल लेते हैं|

इस पूरी फिल्म में आपको एक्शन और सिर्फ एक्शन ही देखने को मिलेगा, फिल्म के अंदर कहानी कोई ज्यादा attractive नहीं है| इस फिल्म में विलेन का रोल प्रथ्विराज सुकुमारन करते हुए दिखाई देंगे| इसिलए ‘Bade Miya Chote Miya Movie Collection‘ में ज्यादा अच्छा नहीं कर पाई है और पहले दिन ही फिल्म ने घुटने टेक दी हैं|

Bade Miya Chote Miya Movie Kaise Dekhein

Bade Miya Chhote Miya फिल्म को आप फिलहाल सिनेमाघरों में जाकर आसानी से देख सकते हैं| लेकिन अगर आप मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो इस फिल्म के OTT Platform पर रिलीज होने का इंतेजार करना पड़ेगा| इसके अलावा कई ऐसी वेबसाइट हैं जिसपर जाकर आप ऑनलाइन इस मूवी को आसानी से देख सकते हैं लेकिन ये सभी वेबसाइट पायरेसी साइट्स होती हैं|

Download

निष्कर्ष

दोस्तों उम्मीद है आपको आज का ये लेख ‘Bade Miya Chote Miya Movie Collection‘ आपको पसंद आया होगा और ऐसी ही मनोरंज से जुडी नई नई जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरुर करें ताकि मनोरंजन से जुडी सभी जानकारियां आप तक सबसे पहले पहुँच सके| अगर जानकारी पसंद आई तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें|