Tag Archives: galaxy s23

Samsung Stable One UI 8 Update हुआ जारी, गैलेक्सी यूजर्स में दौड़ी ख़ुशी की लहर

Samsung Stable One UI 8 Update जारी हो गया है, और इससे samsung galaxy s23 के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है| इससे पहले पिछले कुछ हफ्तों में Galaxy S24, Galaxy S24 FE और Galaxy S25 के लिए Stable One UI 8 अपडेट किए गए थे, अब Samsung ने Galaxy S23 सीरीज़ के लिए भी यह अपडेट जारी कर दिया है| इस अपडेट को फिलहाल कोरिया में जारी किया गया है, और आने वाले कुछ दिनों में इसे अन्य देशों में भी जारी किया जा सकता है|

Galaxy S23 को मिला Stable One UI 8 Update

Stable One UI 8.0 अपडेट अब Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra के लिए दक्षिण कोरिया में रोलआउट कर दिया गया है|

  • बीटा टेस्टर्स के लिए इस अपडेट का साइज लगभग 450MB है|
  • अन्य यूज़र्स के लिए इसका डाउनलोड साइज लगभग 3GB हो सकता है|
  • कोरिया में इस नए अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न S91xNKSU6EYI7 है|
Video Courtesy: TeckTalkTv

अगर आप दक्षिण कोरिया में हैं और आपके पास Galaxy S23 मोबाइल है तो आप इस अपडेट को चेक करने के लिए फ़ोन की Setting>>Software update>> Download and install पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं| कुछ ही मिनटों में ये सॉफ्टवेर आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा| लेकिन फिलहाल यह नया अपडेट सिर्फ दक्षिण कोरिया में दिया गया है, आने वाले कुछ ही दिनों में यह सभी देशों में लागू किया जाएगा|

Stable One UI 8 Update कम्पैटिबिलिटी

Samsung Stable One UI 8 Update का नया वर्जन इन डिवाइस के साथ कम्पेटिबल रहेगा|

  • नया One UI 8.0 सबसे पहले Galaxy Z Fold7, Z Flip7, Z Flip7 FE, S25 FE, Tab S11 Ultra और Tab S11 के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह अपडेट कई और डिवाइस पर रोलआउट हो रहा है|
  • Galaxy S सीरीज़: S25 (FE, Edge, Ultra, +), S24 (Ultra, +, FE), S23 (Ultra, +, FE), S22 (Ultra, +), और S21 FE
  • Galaxy Z सीरीज़: Fold7, Flip7 (FE सहित), Fold6, Flip6, Fold5, Flip5, Fold4, Flip4
  • Galaxy Tab S सीरीज़: Tab S11 (Ultra सहित), Tab S10 (Ultra, +, FE+, FE), Tab S9 (Ultra, +, FE+, FE), Tab S8 (Ultra, +)
  • Galaxy A सीरीज़: A56 5G, A54 5G, A53 5G, A36 5G, A35 5G, A26 5G, A25 5G, A16 5G, A15 5G

Stable One UI 8.O Update के नए फीचर्स और बदलाव

  • सिक्योर फोल्डर पहले से ज्यादा सुरक्षित|
  • Android 16 के Desktop Mode पर बेस्ड नया DeX अनुभव
  • Samsung Internet Browser अब नए डिजाईन के साथ|
  • Quick Share अब बेहतर और आसान|
  • Alarms, Calendar और Reminders में नया मैनेजमेंट सिस्टम|
  • Modes और Routines में नए एक्शन और कंडीशंस|
  • Camera ऐप में क्विक कंट्रोल्स एक्सेस करने के लिए नया जेस्चर|
  • बेहतर सपोर्ट के साथ Bluetooth Auracast audio cast
  • नए ग्राफिक्स और डिज़ाइन के साथ अपडेटेड Weather ऐप
Stable One UI 8.O Update में Gemini Live Features

Gemini Live Features Galaxy डिवाइस को हैंड्स-फ्री, स्मार्ट इंटरैक्शन से और भी आसान बनाता है| रियल-टाइम बातचीत, वीडियो से ऑब्जेक्ट पहचान और स्क्रीन शेयरिंग जैसे फीचर्स की सुविधा प्रदान करवाता है|

Gemini Live Features

आईकन और फीचर्स कैसे काम करता है कैसे इस्तेमाल करें
🔑 Activate Gemini को ऑन करता हैSide बटन को प्रेस और होल्ड करें
Live IconGemini Live मोड चालू करता हैLive Icon (तीन लाइन + स्टार) पर टैप करें
📹 Video Modeकैमरे से ऑब्जेक्ट पहचानता हैVideo आइकन टैप करें → कैमरा किसी ऑब्जेक्ट पर रखें → सवाल पूछें
🖥️ Share ScreenGemini के साथ स्क्रीन शेयर करेंShare Screen टैप करें → ऑप्शन चुनें → Stop करने के लिए नोटिफिकेशन से बंद करें
⏸️ Pauseबातचीत को रोकना या फिर शुरू करनाPause आइकन दबाएँ → Resume करने के लिए Live आइकन टैप करें
CloseGemini Live से बाहर निकलनाClose आइकन दबाएँ

Conclusion

Samsung Stable UI 8 Update दक्षिण कोरिया में रोल आउट हो गया है, अगर आप भारतीय यूजर्स हैं तो आपके लिए भी यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है| बहुत जल्द ही आप को भी अपने मोबाइल में ये नया अपडेट देखने को मिलेगा|

उम्मीद है, आपको जानकारी पसंद आई होगी, ऐसी ही नई नई अपडेट के लिए हमारे इस ब्लॉग को फॉलो करें| इस अपडेट की पूरी जानकारी आप यहाँ सैमसंग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं|