Samsung Stable One UI 8 Update जारी हो गया है, और इससे samsung galaxy s23 के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है| इससे पहले पिछले कुछ हफ्तों में Galaxy S24, Galaxy S24 FE और Galaxy S25 के लिए Stable One UI 8 अपडेट किए गए थे, अब Samsung ने Galaxy S23 सीरीज़ के लिए भी यह अपडेट जारी कर दिया है| इस अपडेट को फिलहाल कोरिया में जारी किया गया है, और आने वाले कुछ दिनों में इसे अन्य देशों में भी जारी किया जा सकता है|
Table of Contents
Galaxy S23 को मिला Stable One UI 8 Update
Stable One UI 8.0 अपडेट अब Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra के लिए दक्षिण कोरिया में रोलआउट कर दिया गया है|
- One Plus Ace 2 Pro Launch Date in India: वनप्लस का ये फोन आईफोन को देगा टक्कर, जानिए कब होगा लॉन्च
- Huawei Nova 12 Launch Date in India: जबरदस्त कैमरा और फीचर्स के साथ होगा लांच
- IQOO 12 Review in Hindi: पावरफुल प्रोसेसर और जबरदस्त फीचर्स के साथ, जानिए कीमत
- बीटा टेस्टर्स के लिए इस अपडेट का साइज लगभग 450MB है|
- अन्य यूज़र्स के लिए इसका डाउनलोड साइज लगभग 3GB हो सकता है|
- कोरिया में इस नए अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न S91xNKSU6EYI7 है|
अगर आप दक्षिण कोरिया में हैं और आपके पास Galaxy S23 मोबाइल है तो आप इस अपडेट को चेक करने के लिए फ़ोन की Setting>>Software update>> Download and install पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं| कुछ ही मिनटों में ये सॉफ्टवेर आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा| लेकिन फिलहाल यह नया अपडेट सिर्फ दक्षिण कोरिया में दिया गया है, आने वाले कुछ ही दिनों में यह सभी देशों में लागू किया जाएगा|
Stable One UI 8 Update कम्पैटिबिलिटी
Samsung Stable One UI 8 Update का नया वर्जन इन डिवाइस के साथ कम्पेटिबल रहेगा|
- नया One UI 8.0 सबसे पहले Galaxy Z Fold7, Z Flip7, Z Flip7 FE, S25 FE, Tab S11 Ultra और Tab S11 के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह अपडेट कई और डिवाइस पर रोलआउट हो रहा है|
- Galaxy S सीरीज़: S25 (FE, Edge, Ultra, +), S24 (Ultra, +, FE), S23 (Ultra, +, FE), S22 (Ultra, +), और S21 FE
- Galaxy Z सीरीज़: Fold7, Flip7 (FE सहित), Fold6, Flip6, Fold5, Flip5, Fold4, Flip4
- Galaxy Tab S सीरीज़: Tab S11 (Ultra सहित), Tab S10 (Ultra, +, FE+, FE), Tab S9 (Ultra, +, FE+, FE), Tab S8 (Ultra, +)
- Galaxy A सीरीज़: A56 5G, A54 5G, A53 5G, A36 5G, A35 5G, A26 5G, A25 5G, A16 5G, A15 5G
Stable One UI 8.O Update के नए फीचर्स और बदलाव
- सिक्योर फोल्डर पहले से ज्यादा सुरक्षित|
- Android 16 के Desktop Mode पर बेस्ड नया DeX अनुभव
- Samsung Internet Browser अब नए डिजाईन के साथ|
- Quick Share अब बेहतर और आसान|
- Alarms, Calendar और Reminders में नया मैनेजमेंट सिस्टम|
- Modes और Routines में नए एक्शन और कंडीशंस|
- Camera ऐप में क्विक कंट्रोल्स एक्सेस करने के लिए नया जेस्चर|
- बेहतर सपोर्ट के साथ Bluetooth Auracast audio cast
- नए ग्राफिक्स और डिज़ाइन के साथ अपडेटेड Weather ऐप
Stable One UI 8.O Update में Gemini Live Features
Gemini Live Features Galaxy डिवाइस को हैंड्स-फ्री, स्मार्ट इंटरैक्शन से और भी आसान बनाता है| रियल-टाइम बातचीत, वीडियो से ऑब्जेक्ट पहचान और स्क्रीन शेयरिंग जैसे फीचर्स की सुविधा प्रदान करवाता है|
Gemini Live Features
आईकन और फीचर्स | कैसे काम करता है | कैसे इस्तेमाल करें |
🔑 Activate | Gemini को ऑन करता है | Side बटन को प्रेस और होल्ड करें |
⭐ Live Icon | Gemini Live मोड चालू करता है | Live Icon (तीन लाइन + स्टार) पर टैप करें |
📹 Video Mode | कैमरे से ऑब्जेक्ट पहचानता है | Video आइकन टैप करें → कैमरा किसी ऑब्जेक्ट पर रखें → सवाल पूछें |
🖥️ Share Screen | Gemini के साथ स्क्रीन शेयर करें | Share Screen टैप करें → ऑप्शन चुनें → Stop करने के लिए नोटिफिकेशन से बंद करें |
⏸️ Pause | बातचीत को रोकना या फिर शुरू करना | Pause आइकन दबाएँ → Resume करने के लिए Live आइकन टैप करें |
❌ Close | Gemini Live से बाहर निकलना | Close आइकन दबाएँ |
Conclusion
Samsung Stable UI 8 Update दक्षिण कोरिया में रोल आउट हो गया है, अगर आप भारतीय यूजर्स हैं तो आपके लिए भी यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है| बहुत जल्द ही आप को भी अपने मोबाइल में ये नया अपडेट देखने को मिलेगा|
उम्मीद है, आपको जानकारी पसंद आई होगी, ऐसी ही नई नई अपडेट के लिए हमारे इस ब्लॉग को फॉलो करें| इस अपडेट की पूरी जानकारी आप यहाँ सैमसंग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं|